Thursday, June 25, 2020

जय राधे जय कृष्ण जय वृन्दावन  ...  

जय राधे जय कृष्ण जय वृन्दावन 
रसिक मुकुट मणि जय गोपी जन 
राधे राधे रटें श्याम , राधे रटें श्याम श्याम 
राधे श्याम युगल नाम , मेरो है जीवन 
जय राधे जय कृष्ण जय वृन्दावन  ... 
 
हौं भई सहचरी राधे रानी की,
नित्य धाम वृन्दावन महारानी की 

नित्य सेवा नित्य धाम , नित्य पाऊँ आठों याम 
राखौं रुचि सोइ जोइ ठकुरानी की 
जय राधे जय कृष्ण जय वृन्दावन  ... 
 
मेरो एक प्राणधन , एक ही जीवन ,
नंदनंदन मदन मोहन , राधिका रमन 

श्याम ही हैं मेरो यार , श्याम ही सौं मेरो प्यार 
श्याम ही समायो हे 'कृपालु'' तन मन 
जय राधे जय कृष्ण जय वृन्दावन  ... 
 

No comments:

Post a Comment