Monday, September 26, 2016

राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा Radha Dhund Rahi Kisi Ne Mera Shyam Dekha

राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा
श्याम देखा घनश्याम देखा
राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा 

राधा तेरा श्याम हमने वंसीवट पे देखा,
बंसी बजाते हुए, राधा तेरा श्याम देखा 

राधा तेरा श्याम हमने वृन्दावन में देखा
रास रचाते हुए राधा तेरा श्याम देखा 

राधा तेरा श्याम हमने गोकुल में देखा-देखा
गइया चराते हुए राधा तेरा श्याम देखा 

राधा तेरा श्याम हमने मथुरा में देखा
मुरली बजाते हुए राधा तेरा श्याम देखा 

राधा तेरा श्याम हमने सर्वगत में देखा
पर्वत उठाते हुए राधा तेरा श्याम देखा

No comments:

Post a Comment